रुड़की: कांवड़ के दौरान कावड़िये सैन्यकर्मी के हत्यारे को एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है।
जुलाई 2022 का है मामला
दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली को सिसौली थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर निवासी राजेन्द्र ने तहरीर देकर बताया था कि सैन्यकर्मी कार्तिक 25 जुलाई2022 को हरिद्वार से जल लेकर अपने साथी कावड़ियों के साथ जा रहा था कि तभी झिलमिल गुफा के पास हरियाणा के कुछ कावड़ियों के साथ कार्तिक की कहासुनी हो गयी थी, जिसमे हरियाणा के कावड़ियों ने कार्तिक को डंडो से पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसके बाद मंगलौर के एक अस्पताल में कार्तिक को उपचार के लिए ले जाया गया जंहा से उसको सिविल अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया था, जँहा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सितम्बर 2022 में 13 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
30 सितम्बर 2022 को पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही थी तथा उनसे 2 ट्रक और अन्य समान भी बरामद कर सीज कर दिया था। इसी मामले में पानीपत निवासी सुमित फरार चल रहा था, जिसपर 10 हजार के ईनाम की घोषणा भी कर दी गयी थी।
एसटीएफ (STF) ने किया गिरफ्तार
फरार चल रहे आरोपी सुमित को आज एसटीएफ (STF) ने गांव चुलकाना, पानीपत, हरियाणा में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी