देहरादून: आरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं तो आपको लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के लिए आधे घंटे की क्लास लेनी होगी। परिवहन विभाग की ओर से यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें आवेदक को रोड सेफ्टी की जानकारी दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा के पाठ से होगी दुर्घटनाओं में कमी
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद तमाम ऐसे वाहन स्वामी हैं जो रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी ना होने के चलते न सिर्फ खुद दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी संकट खड़ा करते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था लागू की गई है। फिलहाल एक बार में 30 आवेदकों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया जा रहा है, साथ ही एक दिन में 125 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। वहीं आने वाले समय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा बढ़ाने की तैयारी है।
इस व्यवस्था के अंतर्गत जो भी व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आयेंगे उसको पहले कार्यालय में आधा घंटा वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। हेलमेट पहनना कितना जरूरी है और सड़क पर गाड़ी चलाते समय किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है। यह एक पहल है जिसके अंतर्गत जितने भी लर्निंग लाइसेंस बनवाने आ रहे हैं उनको इस बात की जानकारी हो सके, जिसके लिए एक काउंसलिंग रूम बनाया गया है: सुनील शर्मा, RTO, देहरादून


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई