Uttarakhand News: उत्तराखंड में एक बस्ती को आज सुबह पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 03 थानों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने सभी घरों के लोगों, उनके मेहमानों और उनके वाहनों को चेक किया। 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सपेरा बस्ती भानियावाला में नशे का कारोबार होने और बाहरी व्यक्तियों द्वारा आकर रुकने की सूचनाएँ मिली थी। जिसके बाद आज सुबह 5:00 बजे डोईवाला पुलिस ने सपेरा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले लोगों, उनके मेहमानों और उनके वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान थाना डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश का पुलिस बल तैनात रहा। सत्यापन अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक मकानों की सघन तलाशी ली गई और लगभग 300 लोगों को चेक किया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 5 व्यक्तियों और 10 वाहनों को कब्जे में लिया, जिनके संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई