देहरादून । “नंदा गौरा योजना” के लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “नन्दा गौरा योजना” 2023-24 आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक कर दिया है। इसमें उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किन्ही कारणों से प्रमाण पत्र नहीं बना पाए हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर थी जो की आज खत्म हो रही थी।
वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनसे छुटे हुए पात्र बालिकाओं को जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी नंदा देवी तुल्य बेटियों के उत्तम भविष्य के लिए सम्मानित जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर “नंदा गौरा योजना” की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 दिसंबर 2023 कर दी गई है! आप सभी बेटियों को और एक अवसर दिया गया है, कृपया जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर आवेदन करें।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी