उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां बताया जा रहा है कि कोटाबाग मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी । हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची है। वहीं हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है।
हादसा नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी कोटाबाग़ से 40 किमी की दूरी पर हुआ है। बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है। वाहन कैसे पलटा यह कहा नही जा सकता।बताया जा रहा है कि सड़क हादसा देर रात का हो सकता होता है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार को खाई में दोपहर बाद गिरा हुआ देखा। एसडीआरएफ और पुलिस के जवान शव को खाई से निकाला। कार में कौन लोग सवार थे, इसकी अभी जानकारी जुटाए जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी