देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के परिजनों के लिए रहने, खाने एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को निर्देश दिए कि श्रमिकों के परिजनों के लिए चिन्यालीसौड़ और उसके आस-पास के क्षेत्र में रहने, खाने और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं की जाय। श्रमिकों के परिजनों से लगातार समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अपडेट देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई